बेतुल
बैतूल आयुष विभाग का 100 दिन का फ्री लाइव योग अभियान शुरू
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले बढ़ाई जा रही जनभागीदारी

14 दिवसीय ऑनलाइन योग सत्रों का नि:शुल्क आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आयुष मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में आयुष विभाग बैतूल द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके पूर्व जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 100 दिन का फ्री लाइव योग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसे मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के दैनिक जीवन में योग को शामिल करना है। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए निशुल्क 14 दिवसीय योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 मई को समाप्त होगा।




