बरेली

नोटिस पर नोटिस जारी मगर बयान दर्ज कराने नहीं आए अलंकार 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर राज्य व केंद्र के विरुद्ध बयानबाजी और प्रदर्शन करने पर निलंबित किए गए पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री के विरुद्ध जांच जारी है। कई नोटिसों के बाद भी वह बयान दर्ज कराने नहीं आए।
शासन के निर्देश पर कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी प्रकरण की जांच कर रहे हैं। बयान दर्ज कराने के लिए कमिश्नर ने अलंकार अग्रिहोत्री को कई नोटिस जारी किए हैं लेकिन वह बयान दर्ज कराने नहीं आए। कमिश्नर का कहना है कि यदि अलंकार अग्निहोत्री नहीं आएंगे तो उनके बिना बयान दर्ज किए जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
दरअसल, मार्च में शासन की ओर से जारी किए गए आरोपपत्र का कुछ हिस्सा अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर कर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा था कि वह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं तो निलंबित करने का कोई प्रश्न नहीं होता। उस आरोप पत्र में लिखा था कि अपने त्याग पत्र में अलंकार ने ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ, भूमिहार आदि के पक्ष में बयानबाजी की। नगर मजिस्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए सभी जाति और धर्म के लोगों को समान न समझते हुए जातिगत भावना से द्वेषपूर्ण बयान दिया था, जिससे आम जनमानस में शासन की छवि धूमिल हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button