कानपुर
26 अप्रैल 2026 को 10वें श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव के सफल कार्यक्रम हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : श्री बालाजी महाराज पटकापुर वाले का 10वें श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें सभी सम्माननीय सदस्यों,सहयोगियों एवं भक्तों की उपस्थिति रही। इस बैठक में महोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप देने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई जैसे कार्यक्रम की रूपरेखा,भजन संध्या एवं कलाकारों की व्यवस्था,सजावट एवं मंच व्यवस्था,प्रसाद एवं भंडारा व्यवस्था,सोशल मीडिया एवं लाइव प्रसारण पर चर्चा की गई। वही सभी सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ स्वीकार कीं और महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। हम सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग और सुझावों से यह आयोजन और भी भव्य बनने जा रहा है। मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने आप सभी से निवेदन है कि 26 अप्रैल 2026 को आयोजित इस दिव्य महोत्सव में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।



