जालौन
भाजपा ने सभी मंडलों में बूथ स्तर पर मनायी डा. अंबेदकर जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को जनपद के 19 मंडलों के सभी बूथों पर हर्ष उल्लास के साथ मनाया व अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया एवं शाम को दीप प्रज्वलन किया।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने भाजपा कार्यालय उरई पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करती हूँ। बाबा साहब ने शिक्षा और समानता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता,न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। बाबा साहब वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका संघर्ष और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री पुष्पेंद्र सेंगर, विवेक कुशवाहा, प्रशांत द्विवेदी, अशोक राठौर, रेखा वर्मा, राम अनुग्रह राजावत, नीरज दुबे, विजय चैधरी पूर्व पालिकाध्यक्ष, मनोज यादव, रिसाल सिंह, मीनू मिश्रा, आकाश गहोई, बंधन द्विवेदी, सुनील सक्सेना, अनुज नाग सभासद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



