
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के सीकर जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा ने दूजोद गांव में चल रही 76 वीं राजस्थान राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता के खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि जयपुर और उदयपुर की टीमों का परिचय करवारकर मैच शुरू करवाया गया। जिसमें जयपुर की टीम विजेता रही। इसके बाद सीकर और बास्केटबॉल अकादमी जयपुर के खिलाड़ियों की टीम का परिचय करवाकर मैच की शुरुआत की गई जिसमें सीकर की टीम विजेता रही दोनों मैच बालिका वर्ग के थे। खेल के दौरान सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम, रिटायर्ड अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह व अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी रही।



