भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी की जा रही है

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इस बार पयागपुर में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को जूनियर हाई स्कूल मैदान में विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें देश के प्रख्यात विद्वान और विचारक समाज को संबोधित करेंगे। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सवर्ण आर्मी के चीफ सर्वेश पांडेय ने बताया कि आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई हैं, जबकि वे अन्याय के खिलाफ संघर्ष और न्याय के प्रतीक रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके वास्तविक स्वरूप और विचारों को समाज के सामने लाना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद अरुण प्रकाश पांडेय उपस्थित रहेंगे। उनके साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होकर मार्गदर्शन देंगे। आयोजन में आसपास के जिलों से प्रतिनिधि, अधिवक्ता, शिक्षाविद और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है।



