नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में खराब होती बुनियादी सुविधाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रदेश महासचिव हरीशंकर सैन ने स्थानीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों, गलियों, मेन रोड और नालियों की स्थिति बेहद खराब है। कई जगहों पर टूट-फूट और जलभराव के कारण वहां से आम लोगों का पैदल चलना और वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आपसी मतभेदों के कारण विकास कार्यों को सुचारु रूप से आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। आपसी खींचतान के चलते क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं सैंन के अनुसार, सरकारी स्तर पर हर साल सड़कों और गलियों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत होता है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा।
RPI नेता ने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि के उपयोग में पारदर्शिता की कमी है विकास कार्यों में होने वाली अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लोनी में बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को हो रही जनसमस्याओं से राहत मिल सके।

