गाजियाबाद
लोनी के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में भी मजदूर परेशान
वेतन और सुविधाओं को लेकर उठी आवाज
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी/गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर इन दिनों गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि कई औद्योगिक इकाइयों में उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, साथ ही यहां चल रही इकाइयों में बुनियादी सुविधाओं और श्रम कानूनों का भी पालन नहीं हो रहा है।
मजदूरों के अनुसार, उनकी मासिक सैलरी ₹9,000 से ₹13,000 के बीच है, जो बढ़ती महंगाई के बीच बेहद कम है। उनकी मांग है कि न्यूनतम वेतन कम से कम ₹20,000 किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर सकें।
इसके अलावा, कर्मचारियों ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जाता, ओवरटाइम का उचित भुगतान नहीं होता और कई जगहों पर वेतन पर्ची तक नहीं दी जाती। कुछ मजदूरों ने कार्यस्थल पर खराब व्यवहार और शिकायतों के समाधान के लिए किसी व्यवस्था के अभाव की भी बात कही।
हाल ही में नोएडा में जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों के हित में लिए गए फैसलों के बाद ट्रोनिका सिटी के मजदूरों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। वे चाहते हैं कि गाजियाबाद जिला प्रशासन भी इसी तरह सख्त कदम उठाए और औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का पालन करने के लिए बाध्य करे।
मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और मजदूरों को राहत मिलती है या


