
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। सोमनाथ मन्दिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मन्दिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के सहयोग से जन भागीदारी के साथ कराये जाने का निर्णय के अन्तर्गत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का स्मरणोत्सव मुख्यत: 02 स्तम्भों (आयोजन व यात्रा) के माध्यम से परिकल्पित किए जाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। प्रथम स्तम्भ के अन्तर्गत जिले, ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिवालयों में भजन संध्या, रूद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव आदि के क्रम में आज सीतापाठ मंदिर ललितपुर, नीलकंठेेश्वर मंदिर पाली, झूमरनाथ मंदिर पारौन, शिवमंदिर वन विभाग मडावरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीतापाठ मंदिर ललितपुर पर आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष सोनाली जैन, पर्यटक अधिकारी हेमलता, पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल डायमंड, कपिल नामदेव एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे। नीलकंठेश्वर मंदिर पाली में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी, सुनील नामदेव पार्षद, सुरेन्द्र राय पार्षद, घनश्याम चौरसिया पार्षद, उमाशंकर त्यागी पार्षद प्रतिनिधि, देवकी नन्दन चौरसिया, ब्रजेश राजपूत मंडल, अभिलाषा राय, अमित पाण्डेय पत्रकार, जगदीश राय पत्रकार, राघवेन्द्र विश्वकर्मा पत्रकार, आशीष चौरसिया सुहानी, शैलेन्द्र दीक्षित, गोलू चौरसिया, राजू परिहार, शैलेन्द्र दीक्षित, गोलू चौरसिया, राजू परिहार, रामनरेश, महेन्द्र, लखन पाल, पुष्पेन्द्र ठाकुर, रामू चौरसिया, पन्नालाल चौरसिया, अशोक चौरसिया एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। झूमरनाथ मंदिर पारौन पर आयोजित कार्यक्रम में महन्तजी चन्द्रशेखर दासजी, हर्षवर्धन पाठक, जानकी प्रसाद, भान सिंह, रतन लाल, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। शिवमंदिर वन विभाग पर आयोजित कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव तहसीलदार मडावरा, अशोक कुमार यादव रेन्जर मडावरा, रूद्धप्रताप लेखपाल सहित वन विभाग एवं तहसील के कर्मचारी एवं अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
