ललितपुर

आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर सख्त निर्देश

एसपी ने की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने गूगल मीट के माध्यम से जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलम्ब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शिकायतकर्ता निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट रहे। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर उनकी संख्या न्यूनतम रखें। बैठक में अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहते हुए कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button