अमरोहा
अमरोहा में युवक की संदिग्ध मौत
सड़क हादसे में मिला लहूलुहान शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अटारी मुरीदपुर मार्ग पर सोमवार रात को 23 वर्षीय सौरभ कुमार का शव लहूलुहान हालत में मिला। सौरभ गजरौला शहर से अपने गांव हाफिजपुर लौट रहा था। घटनास्थल पर युवक की बाइक भी बरामद हुई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। परिजन शव को सीएचसी गजरौला ले गए। मृतक के चचेरे भाई संजीव ने यह मामला सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई बृजेश कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।




