हापुड़ में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के दूसरे चरण में सड़कों पर उतरी महिला थाना पुलिस…
महिला थाना प्रभारी ने मनचलों को दी चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
महिलाओं में बढ़ा पुलिस पर भरोसा…..
हापुड़ – यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत हापुड पुलिस ने पूरे जनपद में सघन अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय , विभिन्न थानों की एंटी-रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा दलों ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘मिशन शक्ति’ अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला दिया है ।
महिला थाना की पुलिस सहित एंटी-रोमियो स्क्वाड और महिला सुरक्षा दलों ने बाजारों, गांवों, कस्बों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखते हुए संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। पुलिस की इस सख्ती से असामाजिक तत्वों में भगदड़ की स्थिति बन गई है जबकि वहीं महिलाओं और बालिकाओं में पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने अपनी महिला पुलिस टीम के साथ हापुड़ के प्रमुख बाजारों , पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखी गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
महिला थाना पुलिस के इस अभियान के दौरान सड़कों पर बेवजह घूम रहे संदिग्ध लड़कों और युवकों को रोककर पूछताछ की गई। और मनचलों और शोहदों को सख्त हिदायत दी गई कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी , सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि , मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की सक्रियता से महिलाओं में सुरक्षा का माहौल बेहतर होता जा रहा है। दुकानदारों और नागरिकों से मेरी अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए 1090 वीमेन पावर लाइन और नजदीकी थानों से संपर्क कर सकते हैं।



