बरेली
डीएम ने जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। इसके आंकड़े विकास योजनाओं के निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं। सभी कार्मिक गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और 40 निर्धारित प्रश्नों के बारे में पूरी जानकारी लें। जनगणना के दौरान किसी भी दस्तावेज की मांग न की जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम नगर डॉ. अविनाश त्रिपाठी, एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित अधिकारी मौजूद रहे।



