भरत पुर
परिण्डा लगाओ अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे में परिण्डा लगाओ अभियान चलाया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेंद्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शाखा के वरिष्ठ सदस्य डा. विजय पहाडिया व हेमन्त पाण्डेय के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिण्डा लगाओं अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर 51 परिण्डे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि इस अभियान में जागरूकता लाने के परिण्डा सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।



