जालौन

ग्रामीणांचल में बिजली संकट से त्राहि-त्राहि, जनजीवन अस्त-व्यस्त

घंटों कटौती से पंखे-कूलर बंद, बच्चों की पढ़ाई ठपय विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में गहरा आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लगातार हो रही लंबी कटौती ने गांवों में हालात बेहद खराब कर दिए हैं। भीषण गर्मी के बीच दिनभर बिजली गायब रहने से लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से शुरू होने वाली बिजली कटौती देर शाम तक जारी रहती है, जिससे घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहते हैं। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रात में भी अनियमित आपूर्ति के चलते लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली संकट का सीधा असर शिक्षा पर भी पड़ रहा है। गांवों में पढ़ने वाले बच्चे बिजली न होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे अभिभावकों में भारी चिंता है। क्षेत्र के परवई, सुढार, सालाबाद, तांबा, उदोतपुरा समेत कई गांवों में बिजली की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। एक ओर बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का दबाव, तो दूसरी ओर आपूर्ति की बदहाली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गांवों में बढ़ते आक्रोश के बीच लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button