जालौन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने निकाली पदयात्रा

मानव श्रृंखला, छात्राओं ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल के नेतृत्व में भव्य आयोजन, संसद में 33 फीसदी भागीदारी को बताया ऐतिहासिक कदम
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय, गूढ़ा न्यागतपुर (उरगाँव रोड) में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में नारी शक्ति पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका परिषद जालौन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा पुनीत मित्तल ने किया।
पदयात्रा के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए नेहा मित्तल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत तक सुनिश्चित होगी, जिससे महिलाओं के हित में प्रभावी निर्णय लिए जा सकेंगे और समाज में उनकी भागीदारी और सशक्त होगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण के समर्थन में जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अल्शिफा, आरती, काजल, देवांगिनी सिंह, मुस्कान साहू, रिया, नंदिनी, सोनम, सुरभि, उजाला सहित अनेक छात्राएं एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button