बरेली

शीशगढ़ में पुलिस की जागरूकता बैठक

चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। थाना शीशगढ़ परिसर में क्षेत्रीय लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नाबालिग बच्चों द्वारा सिंथेटिक एवं चाइनीज मांझे के उपयोग पर रोक लगाने को लेकर जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को खतरनाक मांझे के उपयोग से दूर रखें, क्योंकि इससे न केवल बच्चों बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरा रहता है। उन्होंने शीशा लेपित धागा, चाइनीज मांझा और नायलॉन धागे के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि यदि कहीं ऐसे खतरनाक मांझे की बिक्री या भंडारण होता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर पुलिस का सहयोग करने और इस मुहिम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button