झुंझुनू

झुंझुनूं में समाजसेवी विकास आल्हा ने 28वीं बार किया रक्तदान दिया मानवता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। रक्तदान महादान की भावना को साकार करते हुए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने शुक्रवार को बीडीके हॉस्पिटल ब्लड बैंक, झुंझुनूं में 28वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उन्होंने यह रक्तदान लंबे समय से बीमार चल रहे राकेश कुमार गांव देवता के लिए डोनेट किया जिससे मानवता की मिसाल कायम हुई। विकास आल्हा ने कहा कि असली हीरो वही होता है जो किसी की जिंदगी बचाने के काम आए। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य अपने जीवनकाल में 100 बार रक्तदान कर हजारों लोगों की जिंदगी बचाने का है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगाने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी के घर की खुशियां वापस ला सकता है और किसी की जान बचा सकता है। विकास आल्हा ने युवाओं और आमजन से अपील करते हुए कहा कि जब भी अवसर मिले रक्तदान अवश्य करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और उपस्थित लोगों ने उनके इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button