पाकुड़

पाकुड़ को मिली नई प्रशासनिक दिशा, 33वीं उपायुक्त के रूप में मेघा भारद्वाज ने संभाला कार्यभार

Pakur gets new administrative direction, Megha Bhardwaj takes charge as the 33rd Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2016 बैच की अधिकारी मेघा भारद्वाज ने आज पाकुड़ जिले के 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। पदभार संभालने के बाद उपायुक्त भारद्वाज ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में संचालित प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास किया। मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं को गति दी जायेगी और राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही जिले में चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जायेंगे। उपायुक्त ने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button