बाराबंकी
मेधावी छात्र – छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में तहसील हैदरगढ़ शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत सेन्ट जेवियर्स स्कूल हैदरगढ़ के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में *विशिष्ट अंक* प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को *प्रतिभा सम्मान समारोह* के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्कूल के अध्यापक मनोज दीक्षित ने सभी का अभिवादन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां वीणा वादिनी के प्रत्यक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उपरोक्त अवसर पर माननीय अध्यक्ष SC ST अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश, बैजनाथ रावत नगर पंचायत हैदरगढ़ आलोक तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया,भाजपा नेता वेद प्रकाश बाजपेई , तथा विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह व प्रधानाचार्य एंड्रयू रमेश सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षकाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। आपको अवगत करा दें कि पत्रकार राजू भैया ने आईएस पीसीएस बनने का भी आशीर्वाद देते कहा कि बच्चों आप अपनी तकदीर अपनी कलम से लिखी सकते हो हमारी ढेर सारी शुभकामनाएं आपके साथ है और रहेगीं। जय हिंद जय सेण्ट जेवियर्स के नारे लगाते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में पत्रकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित “सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया।”



