बरेली

हिंदी केवल राजभाषा ही नहीं, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की वाहक

बरेली में बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 23वीं बैठक संपन्न हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली :  भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के संयोजन में गठित बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक एवं  बीमा कंपनी), बरेली की 23वीं छमाही समीक्षा बैठक बैंक ऑफ़ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं समिति के अध्यक्ष श्री प्रतीक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में 26.08.2025 को संपन्न हुई. इस बैठक में बरेली स्थित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रशासनिक प्रमुख और राजभाषा अधिकारी उपस्थित रहे.बैठक के प्रारंभ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री संतोष कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बरेली शहर में बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) का गठन मिलजुल कर हिन्‍दी का विकास करने के लिए एक खुला मंच है और राजभाषा हिंदी हमारे ग्राहक वर्ग से जुडने का सबसे सरल माध्यम है.समिति के अध्यक्ष प्रतीक अग्निहोत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम ऐसे डिजिटल युग में हैं जहां तकनीक ने भाषा और व्यवसाय विकास के बीच संबंधों को गहन और प्रभावी बना दिया है. बैठक के दौरान केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख  मलय नीरव ने राजभाषा प्रगति पर प्रस्तुति दी. इस बैठक में समिति की पत्रिका संस्कार के नवीनतम का विमोचन किया गया और कार्यालयों में राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक का समस्त संयोजन और संचालन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक और नराकास के सदस्य सचिव  महीपाल चौहान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पंजाब नैशनल बैंक के उप मंडल प्रमुख  रोमेश अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख  बृजेश कुमार तिवारी (यूनियन बैंक), किरण शंकर (पंजाब एण्ड सिंध बैंक),  इप्पीली (सेन्ट्रल बैंक),  देव सिंह चौहान (एसबीआई) तथा  विजयपाल (एलआईसी) सहित राजभाषा प्रभारी  दिनेश कुमार यादव,  महामाया प्रसाद पाण्डेय,  सुमन कुमार और  राधारमण शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button