कानपुर
विद्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण उन्हें अनुशासित नागरिक बनाता है: प्रधानाचार्या डॉक्टर रिचा प्रकाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में छात्र संसद 2025 और 2026 का गठन किया गया आपको बता दें कि छात्रों में नेतृत्व व संगठन क्षमता निर्णय लेने की योग्यता एवं समूह में काम करने व सहभागिता के गुण सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2025 और 26 की छात्र संसद का गठन मतदान पद्धति से किया गया। जिसमें छात्रों ने अपनी योग्यता एवं कार्य करने के परिप्रेक्ष्य विजन को अन्य छात्रों को बताया लोकतांत्रिक मतदान प्रणाली से परिचित कराने हेतु विद्यालय में छात्रों के लिए सुनिश्चित किए गए मतदान केंद्रो में मतदान देने हेतु निर्देश दिए गए। इस प्रक्रिया में चयनित विद्यार्थियों ने अपने पद का सदुपयोग करने सहभागिता से काम करने विद्यालय नीति को प्रभावी ढंग से छात्रों के साथ लागू करने एवं किशोर छात्रों की सोच व मंतव्य को अध्यापकों व प्रधानाचार्य तक पहुँचाने का कार्य करने का लक्ष्य रखा। छात्रओं ने पद की शुचिता बनाए रखने अपने प्रत्येक कार्य के द्वारा विद्यालय नियमों व अनुशासन को बनाए रखने एवं संगठन के नवीन आदर्श मापदंड बनाने की शपथ ली। हेड गर्ल सौम्या बारिक, हेड ब्वाय श्योम भट्टाचार्य, प्रेसीडेंट वाणी शाह, मीडिया क्लब सेकेट्रेरी जैनव फातिमा मीडिया क्लब प्रेसीडेंट धन्वी सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन कृषा गुलराजानी एवं ध्रुव चौबे के साथ छात्र संसद के सभी सदस्यों ने शपथ ली। छात्रों की अभिरुचियों एवं योग्यताओं के आधार पर उन्हें कला संस्कृति ऐतिहासिक धरोहर,मीडिया, थिएटर, साइबर सिक्योरिटी, नवागत एंटरप्रेन्योर आदि क्लब की जिम्मेदारियां दी गई। जिन में चयनित पदाधिकारी अन्य छात्रों के साथ अपने क्लब के उद्देश्य को पूर्ण करेंगे हम अपनी आंख से देखेंगे जिंदगी क्या है भला बुरा तो जमाने से सुनते आए हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुपर हाउस ग्रुप मुख्तारूल अमीन तथा डायरेक्टर डी, पी, एस, कल्याणपुर शाहीना अमीन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्र संसद का मनोबल बढ़ाया एवं छात्रों को व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन एवं विद्यालय से प्राप्त इन महत्वपूर्ण पदों से उत्तरदायित्व का अनुभव करने की बात कहीं इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों एवं सम्मानित अभिभावकों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति से छात्रों के इस विशेष दिन को और विशेष बना दिया वही इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉक्टर रिचा प्रकाश ने बताया कि आज के छात्र कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे ऐसे में छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के क्रम में छात्र संसद के पद महती भूमिका निभाते हैं एवं विद्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण उन्हें अनुशासित नागरिक बनाता है तथा चुने गए छात्र अन्य छात्रों के लिए आदर्श बनते है कि उन्हें भी अपने गुणों को निखारना है एवं नया सीखना है विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रत्येक अवसर को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए संकल्पित है।



