बोकारो

घर का ताला तोड कर चोरी

60 हजार नगद और लाखों के जेवरात ले भागे चोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अन्तर्गत चपरी पंचायत के पुरनाटांड निवासी डालेश्वर महतो के आवास में घर का ताला तोड कर अज्ञात चोरों ने 60 हजार रुपए नगद और लाखों के जेवरात की चोरी कर ली गई। सूचनानुसार 22 मार्च को डालेश्वर महतो रात्रि पाली में ड्यूटी करने भंडारीदह के समीप तारमी साइडिंग गये थे । घर में बीमार मां, पत्नी और बेटी थे। घटनास्थल देखने से प्रतीत होता है कि चोर चारदीवारी कूद कर आंगन में प्रवेश कर पश्चिम दिशा स्थित घर का ताला तोड कर सारा घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। छोटे बक्से में रखे 60 हजार रुपए नगद और 17 ग्राम के विभिन्न जेवरात लेकर चंपत हो गये। डालेश्वर महतो की मां पत्नी और बेटा बेटियां दक्षिण दिशा में स्थित कमरे में सोये हुए थे। इस बात की जानकारी घर वाले को तब हुई जब सवेरे डालेश्वर महतो की पत्नी ने देखा कि पश्चिमी दिशा स्थित घर का ताला टूटा हुआ है उन्होंने घर के अन्दर जाकर देखा तो पाया कि सारे सामान बिखरा पड़ा हुआ है और छोटे बक्से से 60 हजार रुपए और सोने चांदी के जेवरात गायब है।इस संबंध में पहली जानकारी चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया गौरीशंकर महतो को दी गई। पूर्व मुखिया ने चोरी की घटना का मुवायना किया तत्पश्चात नावाडीह थाना को लिखित सूचना दी गई जिसमें 60 रूपए नगद और लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने की बात कही गई है। नावाडीह थाना पुलिस चोरी छानबीन करने में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button