बेतुल
बैतूल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 338 लाख के मेडिकल कालेज का लोकार्पण किया
सीएम ने मुलताई का नाम बदलने का किया ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल : जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदल देगा, मैं इसके लिए बैतूल जिले की जनता को बधाई देता हूं। हमारा लक्ष्य सिर्फ बीमार को ठीक करना नहीं है। हमारा लक्ष्य कोई बीमार न पड़े इसको साधना है और इसलिए मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जगत में बहुत गहराई से चिंतन हुआ है। आज 1 लाख 81 हजार आरोग्य मंदिर से काम किया है। कोर की बीमारी से हम छुटकारा पा चुके हैं।
आंखों की बीमारी भी गंभीर समस्या नहीं रह गई है। यह सब मैं इसलिए बोल रहा हूं पीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन करने का काम भारत के पीएम ने किया है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैतूल में पीपीपी मोड पर 338 लाख से बनने वाले मेडिकल कालेज के शिलान्यास अवसर पर पुलिस ग्राउंड में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने इसके पहले रिमोट की बटन दबाकर मेडिकल का औपचारिक शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बैतूल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पुलिस ग्राउंड, बैतूल में जन–निजी भागीदारी (PPP) आधारित चिकित्सा महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन कर चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन–निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार संभव होगा और इससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बैतूल जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना से न केवल जिले बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
यह चिकित्सा महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा। परियोजना से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।





