दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में रामवीर गुर्जर ने हासिल की 28वीं रैंक।
क्षेत्र का बढ़ाया मान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर,वैर । तहसील वैर के ग्राम लुहासा निवासी होनहार युवा रामवीर गुर्जर ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की परीक्षा में 28वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रामवीर गुर्जर, अतरसिंह गुर्जर के सुपुत्र हैं। जो एक कृषक परिवार से आते है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।
रामवीर की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि यह सफलता केवल रामवीर और उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे लुहासा गांव, वैर तहसील और भरतपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।
क्षेत्र के लोगों ने विश्वास जताया कि रामवीर भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से नई ऊंचाइयों को छूते हुए समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


