मेरठ

एमआईईटी में कैंपस फ्रांस प्रतिनिधि का दौरा

अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में कैंपस फ्रांस की प्रतिनिधि मुस्कान जैन का दौरा हुआ। कैंपस फ्रांस, फ्रांसीसी दूतावास की आधिकारिक संस्था है, जो फ्रांस में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देती है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शिक्षा अवसरों से अवगत कराना और शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र संवाद सत्र से हुई, जिसमें फ्रांस में उच्च शिक्षा, पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति, आवेदन प्रक्रिया और वीजा संबंधी जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि फ्रांस किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ बेहतर करियर संभावनाएं प्रदान करता है।

दूसरे सत्र में मेरठ व आसपास के स्कूलों के प्राचार्य और काउंसलर शामिल हुए। इसमें छात्रों को विदेश में अध्ययन के लिए सही मार्गदर्शन देने और संस्थागत सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कैंपस फ्रांस भारतीय छात्रों को विश्वविद्यालय चयन, प्रवेश, छात्रवृत्ति, वीजा और प्री-डिपार्चर सहायता उपलब्ध कराता है तथा भारत-फ्रांस शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर डॉ. विवेक यादव, डॉ. उपेंद्र कुमार भारद्वाज, डॉ. अरुण त्यागी, राकेश कुमार व सचिन कुमार गुप्ता सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। एमआईईटी चेयरमैन विष्णु शरण, पुनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, डॉ. संजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, डॉ. निकेश कुमार व तनुश्री जैन भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button