भरत पुर
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन 23 अप्रैल गुरुवार से
जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा को दिया निमंत्रण पत्र

30 अप्रैल गुरुवार को हवन यज्ञ एवं विशाल भण्डारें के समापन समारोह में शिरकत करेंगे मंत्री जवाहर सिंह बेढम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर के उपखण्ड क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द की भूमि पर स्थित हीरामन बाबा की बगीची में आगामी 23 अप्रैल गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्याम प्रेमी, श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी अपनी श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से जुट गए हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं दूसरी श्याम प्रेमी राजेश कुमार, बृजेश कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर तहसील क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द स्थित हीरामन बाबा बगीची में आगामी 23 अप्रैल गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन परशुराम मीना पूर्व सरपंच के नेतृत्व में किया जा रहा है। वहीं कथा का शुभारंभ 23 अप्रैल गुरुवार को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से भव्य कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर बैण्ड बाजों के साथ निकाली जाएगी। जहां सायपुर आश्रम के श्री श्री गंगानन्द जी महाराज अपने मुखारबिन्द से उपस्थित श्रोताओं को भगवान के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके प्रसंगों का रसपान 29 अप्रैल वुधवार तक दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक प्रतिदिन करवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को दिगम्बर परमहंस यज्ञ सम्राट श्री श्री शोभानन्द जी महाराज (मौनी बाबा ) ऊलूपुरा वालों का सानिध्य भी प्राप्त होगा। और जिला भरतपुर के लोकपाल राजेश मीना ने बताया कि इस भागवत कथा में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा को निमंत्रण पत्र देकर आमन्त्रित किया गया है। और वहीं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन 30 अप्रैल गुरुवार सुबह 07 बजकर 15 मिनट से हवन यज्ञ में सम्मिलित श्रद्धालुओं को पूर्ण आहुतियां प्रदान के साथ दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक भण्डारें का आयोजन किया जाएगा। जहां ग्रह राज्य मंत्री राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेढम भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ को लेकर समस्त श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं पूर्ण करते हुए जीवन सफल बनाने को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।



