
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित इकराम पुत्र रसीद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा रेहान रजा मर्सिद रोड स्थित एक दुकान पर गया था, जहां कहासुनी के बाद विवाद हुआ, जिसे लोगों ने शांत करा दिया।आरोप है कि कुछ समय बाद हमलावर अपने साथियों के साथ तलवार और फर्सा लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और रेहान रजा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
तहरीर के अनुसार, इस मामले में नामजद आरोपी हैं जीशान, आसिफ पुत्र अंसार, साहिल पुत्र आलम, सूरज (पता राणापुर गांव, लोनी) और जुनैद (राजा मस्जिद, लोनी क्षेत्र)। सभी पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप है।
घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो भी वायरल करते हैं, जिससे परिवार दहशत में है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



