मथुरा

वृंदावन में पंचर वाले को बुरी तरह पीटा

फिर ऊपर से गुजार दी बाइक 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा से दबंगई का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां दबंगों ने पंचर वाले के साथ लात घूसों से मारपीट की। इतना ही नहीं बेरहमी से उसे सड़क पर अधमरा छोड़ उसके ऊपर से बाइक निकाल ले जाते हैं। यह वारदात वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड की है।  यहां पर असलम की टायर पंचर की दुकान की है। असलम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे कुछ लोगों का फोन आया कि उनकी गाड़ी में पंचर हो गया है। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने उन्हें दुकान पर आने को कहा, तो कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंच गए और पंचर बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान बात बिगड़ गई और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारी अमन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, फिर उसके ऊपर से बाइक निकाल कर ले गये। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान भी की गई है। इतना ही नहीं, जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button