बाराबंकी
ट्रांसफार्मर जलने से रसौली बाजार में बिजली संकट
SDO ने नया ट्रांसफार्मर लगाने और आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया, जिससे देर रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहले जले हुए ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। आंतरिक तकनीकी खराबी के कारण जेई विशांत वर्मा ने इसे तुरंत बदलने का सुझाव दिया। समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाने में सहयोग किया।
जेई विशांत वर्मा ने सरताज आलम की पहल पर तुरंत नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर स्थापित करवाया। विभाग ने आश्वासन दिया कि रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। खबर लिखे जाने तक समाजसेवी सरताज आलम मौके पर मौजूद थे।
यह 250 किलोवाट का ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता है क्योंकि इस पर लगभग 300 किलोवाट का भार है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरताज आलम ने एसडीओ से बात की। एसडीओ ने जल्द से जल्द एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने और मौजूदा भार को विभाजित करने का आश्वासन दिया।
एसडीओ के अनुसार, इस कदम से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सकेगा।



