जालौन

 डीजी प्रशिक्षण रंजना खरे ने सीएचसी जालौन का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं सुदृढ़

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन।स्वास्थ्य विभाग से डीजी प्रशिक्षण रंजना खरे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा ओटी, प्रसव कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा।
इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ. अरविंद भूषण , डीपीएम डॉ. प्रेम प्रताप सिंह और धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, डॉ. योगेश आर्या, फार्मासिस्ट डॉ. पीएन शर्मा, अरविन्द्र राठौर, आवधेश राजपूत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुदृढ़ पाई गईं, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button