
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। वर्षों पुरानी आस्था के केंद्र परी माता मंदिर में आयोजित विराट मेले के अवसर पर श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल, खैरथल द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। मंडल के सदस्यों ने परी माता के आशीर्वाद से मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं को पानी की बोतलें एवं बिस्किट प्रसाद स्वरूप वितरित किए।
भीषण गर्मी के बीच यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए विशेष राहत का कारण बनी। उपस्थित लोगों ने मंडल के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता, सचिव देवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गुप्ता सहित ललित गुप्ता, राहुल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, उमंग गुप्ता, धीरज गुप्ता व अन्य सदस्य मौजूद रहे और सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

