भरत पुर
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद के लिए हुआ मतदान
37 अधिवक्ताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के वस स्टैण्ड हिन्डौन सड़क मार्ग स्थित न्यायालय परिसर में आज 22 अप्रैल बुधवार को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद को लेकर सुबह 08 बजे से सायं 05 बजें तक अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया गया। जहां कुल मतदाताओं की संख्या 38 थी लेकिन 37 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मत का प्रयोग किया और एक मतदाता अनुपस्थित रहा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष नवीन कुमार पाण्डेय और सचिव उदयभान मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चुनाव के आब्जर्वर सिविल न्यायाधीश श्री शशिकान्त गुप्ता व को-ऑब्जर्न उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा रहें। वहीं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद मतदान के पोलिंग अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी नितिन पाण्डेय, रीडर ग्रैड थर्ड पंकज शर्मा, सहायक कर्मचारी तोताराम अनिल चौधरी के सहयोग से उक्त चुनाव सम्पन्न हुआ। जहां बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के मतदान में मतदान के दौरान अधिवक्ताओं को पहचान के लिए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा जारी पहचान पत्र अभिभाषक संघ का आईं डी कार्ड, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर 37 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया गया।


