ललितपुर
साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर एसपी ने ली सलामी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। एसपी ने परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड तथा तालमेल की गुणवत्ता का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन्स में स्थित विभिन्न शाखाओं में शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, कन्ट्रोल रुम, वर्दी स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की गई। डायल-112 के पीआरवी वाहनों निरीक्षण कर साफ-सफाई, संचार उपकरणों वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल की कार्यशीलता एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित एवं सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। एसपी ने अर्दली रूम का आयोजन किया गया, जिसमें रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न मदों के रजिस्टरों अवलोकन किया गया तथा विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों तथा लम्बित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया। परेड में शामिल पुलिस कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को सुनकर, सम्बन्धित को अविलम्ब निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सीओ मड़ावरा कृष्ण कुमार मिश्रा व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
