हापुड़

जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आहुत की गयी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ – जनपद हापुड़ के समस्त रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पम्प) स्वामी एवं समस्त एल०पी०जी० गैस एजेंसियों के स्वामी के साथ जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आहुत की गयी, सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पम्पों पर आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जनपद में गैस अथवा ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा किसी भी प्रकार की पैनिक की स्थिति नहीं हैं। जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं न ही पेट्रोल-डीजल की भी कोई कमी है। जनपद में पेट्रोल / डीजल/सी०एन०जी० तथा एल०पी०जी० गैस का पर्याप्त स्टॉक बनाये रखने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया है अगर किसी प्रकार की जमाखोरी और कालाबाजारी की जाती है तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button