जनपद हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ – जनपद हापुड़ में पोषण पखवाड़ा 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यसेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन, रंगोली प्रतियोगिता एवं रेसिपी प्रतियोगिता जैसी विभिन्न जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से सफलतापूर्वक किया गया। इन कार्यक्रमों के जरिए मातृ एवं शिशु पोषण के महत्व को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया गया।
उपस्थित अधिकारियों द्वारा पोषण पखवाड़ा 2026, जो दिनांक 23 अप्रैल 2026 तक मनाया गया, के उद्देश्यों, थीम एवं महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सकारात्मक संदेश के साथ हुआ तथा सभी प्रतिभागियों का योगदान सराहनीय रहा।




