बेतुल

बैतूल नवागत कलेक्टर को मां ताप्ती का छायाचित्र भेंट कर किया स्वागत

नदी संरक्षण, जल संचयन और पॉलिथीन मुक्त अभियान को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का स्वागत विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में पत्रकार एवं ताप्ती वाहिनी संगठन की अध्यक्ष रेशमा खान ने उनसे मुलाकात कर मां ताप्ती का पावन छायाचित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रेशमा खान ने कलेक्टर से जिले में नदियों के संरक्षण, जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा पॉलिथीन मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें निरंतर जल, वन और अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रदान कर रही है, लेकिन वर्तमान समय में इनका अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि समय रहते नदियों के संरक्षण, जल बचाव और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर इन विषयों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
नवागत कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने भी इन मुद्दों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जनसहभागिता के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में नदियों के संरक्षण, जल संचयन और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी, ताकि बैतूल जिला स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button