बालाघाट
विधायक विवेक विक्की पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
शिक्षा से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है-विधायक पटेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने प्रवीण सूची के अपना स्थान बनाया है।वहीं जिले में भी दर्जनों विद्यार्थियों ने नाम रोशन किया है।ऐसे ही प्रदेश,जिले और स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक विवेक विक्की पटेल ने गुरुवार को जनसंपर्क कार्यालय में प्रशस्ति पत्र,मेडल और स्कूली बैग देकर उन्हें सम्मानित किया।पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।इस दौरान विधायक विवेक पटेल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके शुभकामनाएं प्रेषित की।
*प्रशस्ति पत्र,मेडल और स्कूली बैग देकर किया सम्मानित*
विधायक बनने के बाद पिछले दो वर्षों से विधायक विवेक विक्की पटेल द्वारा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।यह सम्मान समारोह की शुरुआत विवेक विक्की पटेल द्वारा विधायक बनने के बाद शुरू की गई थी।विधायक बनने के बाद विवेक पटेल द्वारा 2023-24 में लगभग 300 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं व 2024-25 में 500 से अधिक तो इस 2025-26 में 1500 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया है।
*प्रदेश की टॉपर अक्षरा घोड़ेश्वर भी हुई सम्मानित*
कहते है अगर इरादे फौलादी हो तो गरीबी और आभाव तरक्की का रास्ता नहीं रोक सकते।इस कहावत को कर दिखाया है।खैरलांजी क्षेत्र की रहने वाली अक्षरा घोड़ेश्वर ने,एक छोटा सा घर और समिति संसाधन रहने के बाद भी अक्षरा घोड़ेश्वर ने 10 वी क्लास में प्रदेश में दूसरे नंबर पर आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।बता दे कि अक्षरा के भाई की 2020 में करेंट लगने से मौत हो गई थी।कुछ दिन बाद इस सदमे को सहन ना करने के कारण पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।मगर मां ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मजदूरी का काम करके अक्षरा को पढ़ाया।आर्थिक तंगी,मानसिक तनाव व सामाजिक चुनौतियों के बीच अक्षरा ने खुद को टूटने नहीं दिया।और कड़ी मेहनत करके प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
*मेहनत करने के बाद ही मिलता है सम्मान-गणेश नगपुरे*
वारासिवनी सीएम राइज स्कूल के छात्र ने कहा कि पहली बार हम विधायक के हस्ते सम्मानित हुए है।ऐसा सम्मान पकार हमें और खुशी मिलती है।अब हम और मेहनत करके प्रदेश में अपना स्थान बनाएंगे।और जो नए छात्र दसवीं कक्षा में प्रवेश किए है।वे मेहनत करे ताकि माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सके।
*बच्चों को सम्मान करने से मुझे मिलती है खुशी – विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राए मन लगाकर पढ़ाई करे।ताकि उनके साथ उनके परिवार व विद्यालय का नाम भी रोशन हो सके।उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद आसमान छूकर दिखाए तभी तरक्की के द्वार खुलेंगे।देश को नई पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण की बहुत उम्मीद है।इसलिए किसी भी परिस्थितियों में पढ़ाई में बाधा नहीं आनी चाहिए।हम पूरा प्रयास करते है।हम बच्चों का इसलिए सम्मान करते है ताकि वे और पूरी लगन से आगे की पढ़ाई कर अपने मुकाम में पहुंच सके।पढ़ाई में मुझसे जो भी सहयोग मांगते है।मै उन्हें पूरा करता हु।हर वर्ष हमारे क्षेत्र के विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल कर अपने माता-पिता,स्कूल के नाम सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।हर वर्ष हमारे क्षेत्र में टॉपर छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।जो खुशी की बात है।शिक्षा के क्षेत्र में हमारे विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन हो रहा है।
*ये रहे मौजूद:-*
ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत,तेजराम नगपुरे,सुनील राणा, सुदेश गुड्डू सोनी,जनपद सदस्य जगदीश बंसोड,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल पिपरेवार,स्कूली शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि विवेक जुझार,पूर्व सरपंच राजा अली, वरिष्ठ कांग्रेसी जेसराज पारधी,हरि क्षीरसागर,राजकुमार चौधरी,प्रणय धार्मिक,संदेश बिसेन,सत्तू बिसेन,चिंटू जैन,ऋतिक गौतम,उज्ज्वल गौतम, ईश्वरीय दामनकर,पवन बिसेन,ओम पटेल,गगन बिसेन,पप्पू बिसेन,राधेश्याम तूरकर,राकेश वर्मा,सहित स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद रहे।




