हजारीबाग

राहुल दुबे गिरोह के द्वारा पेट्रोल छिड़ककर हाईवा गाड़ी में आग लगने वाले 24 घंटे के अंदर राहुल दुबे गिरोह के 04 अपराधी गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अतंर्गत 13 माईल पुल के पास राहुल दुबे गिरोह के द्वारा पेट्रोल छिड़ककर हाईवा गाड़ी में आग लगाने की घटना कारित की गई थी। घटना उपरांत राहुल दुबे गिरोह के द्वारा हस्तलिखित पर्चा छोडकर घटना की जिम्मेवारी स्वयं ली गयी थी। उक्त पर्चा प्रकाश शुक्ला मयंक सिंह राहुल दुबे गैंग लिखा हुआ पाया गया। इस घटना पर अधोहस्तक्षरी द्वारा गंभीरता से लेते हुए इस काण्ड का अविलम्ब उद्भेदन हेतु पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गयी। जिसमे गुरुवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंन्दौल हथिया पत्थर जंगल के पास कुछ अपराधिक जुटे हुए है। जो किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले है। सूचना के बाद एसआईटी टीम गठित कर सत्यापन एवं आवशयक कार्रवाई हेतु रणनिति तैयार की गई। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा चंन्दौल ग्राम के हथिया पत्थर जंगल के संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में चार लोग पेड़ के नीचे संदिग्ध स्थिति में बैठे हुए पाये गये तत्पश्चात सभी को चारो तरफ से घेरा गया पुलिस को देखते हुए चारो लोग इधर-उधर भागने लगे जिन्हें छापमारी दल द्वारा खदेड कर पकड़ लिया गया। वंही पकड़ाये व्यक्तियों से बारी-बारी से नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 01. मो० एजाज, पिता स्व० मुमताज खलिफा 02. मो० अफताब पिता मो० अलाउद्दीन अंसारी 03. मो० सलामत अंसारी पिता मो० मिस्टर मियां 04. तुसार सिन्हा पिता कुमोद सिन्हा सभी सा०-पुन्दौल, थाना-बड़कागांव, जिला हजारीबाग बताया। इनकी तलाशी लेने पर इनके पास से 7.65MM देशी पिस्टल-02, 09MM पिस्टल-01. जिन्दा गोली-11. हस्तलखित पर्चा 09 तथा एन्ड्रॉयड मोबाईल-04 बरामद किया गया। वंही पुछ-ताछ के क्रम में इनके द्वारा यह बताया गया कि ये लोग पूर्व से राहुल दुबे गैंग के लिये काम कर रहे है पूर्व में मो० एजाज एवं मो० सलामत अंसारी राहुल दुबे गैंग के इशारे पर उरीमारी थाना क्षेत्र में गाड़ी में आग लगाये थे। जिसमें जेल गये हुए है। राहूल दुबे के कहने पर ही दिनांक-22-04-2026 को बानादाग रेलवे साइडिंग से एन०टी०पी०सी० कम्पनी में आने-जाने वाले गाड़ी में 13 माइल पुल के पास हथियार का भय दिखाकर गाड़ी रूकवाकर दशहत फैलाने और पेट्रोल छीड़ककर आग लगा दिये अचानक आग लगने के कारण ये भी आंशिक रुप से झुलसे थे। इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अमित आनंद (भा०पु०से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग। पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग। दीपक कुमार, थाना प्रभारी, बड़कागांव थान। राकेश खवास, बड़कागांव थान।ल अभिषेक कुमार, बड़कागांव थान। तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button