भरत पुर
मन्दिर के गर्भ गृह की मूर्तियों के ऊपर सकारत्मक ऊर्जा को लेकर निकली कलश यात्रा
भुसावर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

मन्दिरों के शिखरों पर स्थापित होंगे मंगल कलश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मन्दिरों के शिखरों पर मंगल कलश स्थापित किये जाएंगे ।जिसको लेकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर मंगलमय कलश यात्रा निकाली गई। वहीं दूसरी ओर चतुर्भुजी मन्दिर प्रांगण में भक्त मण्डल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के चतुर्भुज जी मन्दिर प्रांगण और पार वाले हनुमान मन्दिर के शिखर पर मंगल कलश (कलशारोहण) स्थापित करने से पूर्व पारम्परिक रूप से आज 23 अप्रैल गुरुवार को सुबह 09 बजे बरपाडा कॉलोनी स्थित चतुर्भुज जी मन्दिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए फूल बंगला झांकी सजाकर मन्दिर के गर्भ गृह में पण्डित आचार्य किशोरी लाल, शुशील कुमार भारद्वाज ने मुख्य अजमानों द्वारा विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए बैण्ड बाजों की मधुर आवाज़ में शाही लवाजमे में शामिल गणमान्य नागरिकों और भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में रंग बिरंगे पारम्परिक परिधान पहनकर महिला श्रद्धालुओ द्वारा सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए कस्बे की सपाट,वस स्टैण्ड, हिन्डौन सड़क मार्ग, कानूनगो मौहल्ला, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी आदि विभिन्न मार्गों से होकर कलश यात्रा निकाली गई जो कि एक अत्यंत पवित्र, हर्षोल्लास पूर्ण और भक्ति मय अनुष्ठान है। जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पधारे हुए श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए जलपान करवाकर स्वागत करते हुए नृत्य कर ठाकुर जी के समक्ष अपनी अरदास लगाईं गई।वहीं दूसरी ओर 24 अप्रैल शुक्रवार को वस स्टैण्ड हिन्डौन सड़क मार्ग स्थित पार वाले हनुमानजी मन्दिर के शिखर पर मंगल कलश सुबह 08 बजकर 15 मिनट से विधी में विधान पूर्वक विद्वान पण्डितो द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए मन्त्रों उच्चारण के साथ स्थापित किये जाएंगे।



