गोड्डा
महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा। स्थानीय बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक स्थल पर देश के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुष की जयंती व विजयोत्सव कार्यक्रम पूरे राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी ने किया। विश्व के इतिहास में पहला उदाहरण है जब इतने वृद्ध योद्धा ने तलवार उठाकर फिरंगी सेना को युद्ध के लिए ललकारा हो तथा जिसकी दहाड़ से अंग्रेज कांप उठता था। उपस्थित वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और साहस तथा देश के लिए बलिदान को याद करते हुए नमन किया। 23 अप्रैल का यह भारतीय इतिहास का तिथि बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर्व के रूप में याद करते हुए आज भी आजाद भारत के कोने-कोने में प्रत्येक वर्ष हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी राष्ट्रीय भावना का परिचय देते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के बैनर तले महापुरुष की जयंती व बीजोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें निम्नलिखित देश प्रेमी सदस्य उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम का मुख्य विशेषता यह रही की महापुरुष की भव्य प्रतिमा के निर्माण के लिए अग्रिम राशि ₹300000 का भुगतान किया गया। यह राशि देश प्रेमी सदस्य के द्वारा प्रदान की गई थी। आगे की राशि के लिए देश प्रेमी सदस्यों से सहयोग अपेक्षित है, जिससे भव्य प्रतिमा निर्माण हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयकांत सिंह, रामदेव सिंह, संतोष कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, प्रलय कुमार सिंह, किंकर सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, कुंदन सिंह, पिंटू कुमार सिंह, निरंजन सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, विक्रम कुमार सिंह, विक्रमादित्य सिंह, नितेश सिंह, अमन कुमार सिंह, कुमार अरुणेश, अरविंद कुमार सिंह, धनंजय महतो, परितोष सिंह, सीताराम रावत आदि उपस्थित थे।



