पाकुड़

पाकुड़िया सीएचसी में ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

Blood donation camp organized under 'Project Jagriti' at Pakuriya CHC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह की 24 तारीख को आयोजित होने वाले “प्रोजेक्ट जागृति” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने संयुक्त रूप से की। आयोजित शिविर में एक व्यक्ति ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। अधिकारियों ने रक्तदाता के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्राफ, प्रभात दास, संजय टुडू सहित JSLPS के कर्मी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button