ललितपुर
सर्वेश्वर धाम मंदिर में मां पीतांबरा का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। गोविंद सागर बांध की तलहटी स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में मां पीतांबरा का प्राकट्य दिवस बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम परम पूज्य जगदगुरु डा.स्वामी कृष्ण गिरि महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह माता के विधि-विधान से अभिषेक के साथ हुई, जिसके बाद हवन-पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ अनुष्ठानों में भाग लिया। आरती के उपरांत उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कौशल किशोर गोस्वामी (एडवोकेट), जगदीश गोस्वामी, मुन्ना सोनी, देवी शंकर कटारे, अशोक कुमार नामदेव, सुरेश चंद्र पाण्डेय, अशोक कुमार सक्सेना, प्रदीप गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, गोविंद तिरवेदी, मुन्नी सिरौठिया, अंकिता चतुर्वेदी, शिवानी, उषा लता नामदेव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर के महंत गिरीश बाबा ने बताया कि मां पीतांबरा का प्राकट्य दिवस श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक सशक्त होता है।



