पाकुड़

पाकुड़ में नामजद अभियुक्त सनत मरांडी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Named accused Sanat Marandi arrested in Pakur, sent to judicial custody

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 86/2026 में नामजद अभियुक्त सनत मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सनत मरांडी, पिता खाटोपय मरांडी, ग्राम पीपलजोड़ी, थाना मालपहाड़ी का निवासी है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—115(2), 117(2), 109(1), 352, 351(2), 324(4) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मालपहाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button