पाकुड़

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर लिट्टीपाड़ा में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Block level program organized in Littipada on National Panchayat Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। 24 अप्रैल शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी. दास एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायत सशक्तिकरण, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंचायत स्तर पर विकास को गति देने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर समाजसेवी साहब हांसदा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जन्म जय बाउरी, एफटीसी की सेलेस्टिना मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button