ललितपुर

जनगणना- 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रगणक व पर्यवेक्षकों को दी गई सर्वेक्षण प्रक्रिया और डेटा संकलन की विस्तृत जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को जनगणना- 2027 के अंतर्गत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पी.एन. स्कूल कोतवाली के सामने आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, घर-घर सर्वेक्षण की तकनीक तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह जनगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाएं बनाई जाती हैं। इसलिए सभी कार्मिक पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें और योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। कार्यक्रम में चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, डिप्टी डायरेक्टर जनगणना झांसी मंडल मनोज मौर्य, जिला जनगणना प्रभारी प्रत्युष, जनगणना प्रभारी/कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, कर अधीक्षक राजेश कुमार जैन, जनगणना लिपिक हबीब खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button