ललितपुर

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों संग किया ईवीएम/वीवीपेट वेयरहाउस का निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम भंडार कक्ष में मशीनों को विधानसभावार सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से रखा गया है। वेयरहाउस में चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस में सभी व्यवस्थाएं हमेशा दुरुस्त रखी जाएं। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धमेन्द्र मोर्या, चकबंदी कार्यालय एवं निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., भाजपा से महेश कुमार श्रीवास्तव तथा अपना दल से सोहन लाल निरंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button