हापुड़
जिलाधिकारी ने वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की समीक्षा
पात्रों को समय से भुगतान के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड – जनपदीय कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा की अध्यक्षता में विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के सत्यापन, अनुमोदन एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।



