बरेली
ब्लॉक में फंसी अवध-असम 40 मिनट रुकी, परीक्षार्थी हुए परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आसमान से बरसती आग के साथ रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की सुस्त चाल ने यात्रियों का पसीना निकालना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ रेल प्रशासन की तरफ से लिए जाने वाले ब्लॉक आम यात्रियों के सब्र का इम्तिहान ले रहे हैं। रविवार दोपहर बरेली जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस ने यात्रियों का पसीना छुड़ा दिया। पहले जंक्शन लेट पहुंची अवध असम एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट जंक्शन पर खड़ा कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद- लखनऊ रेल मार्ग पर अलग-अलग सेक्शनों में रविवार को ब्लॉक लिए गए थे। जिसकी वजह से ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया जा रहा था। जिसकी वजह से ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 15910 अवध असम एक्सप्रेस के इंतजार में प्लेटफार्म पर खड़े-खड़े यात्रियों की हालत खराब हो गई। अपने निर्धारित समय से दो घंटा से ज्यादा की देरी ट्रेन जंक्शन तो पहुंची मगर दिक्कत उस वक्त खड़ी हो गई जब 40 मिनट तक ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा कर दिया गया।



