शामली

मजदूरी मांगने पर धमकी, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। क्षेत्र के गांव मलकपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित कौसर पुत्र शराफत ने बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। आरोप है कि गांव का ही कौशर उर्फ डॉन उसे मजदूरी पर अपने साथ ले गया था। काम पूरा होने के बाद जब उसने ₹1,10,000 की मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने पहले टालमटोल की और बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया।
आरोप है कि दोबारा पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोनू कश्यप मौत मामला गरमाया, सोशल मीडिया पर न्याय की मांग तेज
कांधला। गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कश्यप समाज के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर मुहिम तेज कर दी है और एसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व पंजोखरा के श्मशान घाट के पास एक युवक गंभीर हालत में मिला था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोनू कश्यप के रूप में हुई।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर रंजिश के चलते साजिश रचने का आरोप लगाया है।
समाज के कई लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 27 अप्रैल को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और सर्विलांस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button